Chhattisgarh के Sukma में एक नक्‍सली ढेर

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा जिले में (Sukma district) आज रविवार को सुरक्षा बलों (security forces) के साथ मुठभेड़ (encounter) में एक नक्सली मारा गया है. घटनास्थल पर मिले खून के धब्बों से संकेत मिला है कि मुठभेड़ में कई अन्य नक्सली या तो घायल हुए या मारे गए, लेकिन उनके साथी उन्हें ले जाने में कामयाब रहे. उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी तलाश अभियान जारी है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

 

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनपा गांव के पास जंगल में तड़के उस समय मुठभेड़ हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम तलाश अभियान पर निकली थी.