रामगढ़ में पागल कुत्ते ने छह लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा, दो की स्थित गंभीर जानिए पूरी खबर

0

रामगढ़ में पागल कुत्ते ने छह लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा, दो की स्थित गंभीर जानिए पूरी खबर

झारखंड के रामगढ़ जिले के गिद्दी कुरकुट्टा में रविवार की देर शाम करीब सात बजे एक पागल कुत्ते ने छह लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर व उनके घरों में घुसकर काट दिया है। घटना के बाद गांव में डर का माहौल बन गया। बाद में जहां ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को मार दिया। वहीं घायल लोगों को गिद्दी के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराने लाए।

इसमें पार्वती देवी, उसकी पुत्री किरण कुमारी, पुत्र विराट बेदिया, संदीप बेदिया, दुबराज बेदिया व अनिता देवी है। घायलों में पार्वती देवी व उसके पुत्र विराट की स्थित गंभीर बताई जा रही है। पागल कुत्ते ने पार्वती देवी के सर में कई जगह,आधा नाक, चेहरा व उसके पुत्र विराट का चेहरा, आधा होठ के मान्स काट लिया है। जबकि अन्य के हाथ व पैर में काटा है।