भोपाल साइबर क्राइम एक माह में साइबर ठगी की 197 शिकायतें पहुंची, गुगल पे , फोन पे अधिक हुआ फ्रॉड

0

भोपाल साइबर क्राइम एक माह में साइबर ठगी की 197 शिकायतें पहुंची, गुगल पे , फोन पे अधिक

हुआ फ्रॉड

लॉकडाउन में अगर आप सभी घर पर हैं और ऑनलाइन सामान, इंटरनेट मीडिया पर कुछ पसंद आने पर उसका भुगतान अपने यूपीआई वॉलेट से कर रहे हैं तो आप को सावधान रहने की जरूरत है। भोपाल साइबर क्राइम के पास एक माह में 197 साइबर धोखाधड़ी की शिकायत पहुंची है, जो एक चौंकाने वाली संख्या है। इसमें 88 शिकायत यूपीआई वॉलेट जैसे गुगल पे, फोन पे वाली है। जिस पर आरोपित ने लिंक भेजी और उसका खाते से रकम खाते से निकल गई। चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य साइबर सेल ओर साइबर क्राइम एक माह में करीब छह बार लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी कर चुके हैं। इसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। हम आपको बता दें कि यूपीआई या यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ने भारत में बहुत तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। यह काफी सुविधाजनक और तेज सर्विस वाला पेमेंट सिस्टम है। इस सिस्टम किसी की खाता संख्या जाने बिना ही दो बैंक खातों के बीच भुगतान की सुविधा मिलती है। इस समय भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की भीम ऐप के अलावा गुगल पे पेटीएम, और फोन जैसे प्राइवेट कंपनियों के ऐप सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले यूपीआई प्लेटफॉर्म हैं। लेकिन जिस तरह यूपीआई का इस्तेमाल बढ़ रहा उसी तरह इनसे जुड़े फ्रॉड का जोखिम भी बढ़ रहा है। आपको यूपीआई का इस्तेमाल करते हुए इससे जुड़े फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है। भोपाल में पांच अप्रैल से पांच मई तक कुल 197 शिकायत दर्ज की गई है। इसमें अकेले 88 यूपीआई जैसे प्लेटफार्म की है। इसलिए इस पर सावधानी रखने की जरूरत है। एक माह में इस प्रकार की धोखाधड़ी से लोगों को बचाने साइबर छह बार एडवाइजरी जारी कर चुका है। इंटरनेट मीडिया से जुड़ 43 शिकायत पहुंची हैः-इसी तरह से इंटरनेट मीडिया का खाता हैक कर उसकी जैसे दूसरी आईडी बनाकर लोगों से पैसा मांगने जैसे धोखाधडी की शिकायत साइबर सेल के पास 43 पहुंची है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड की 22 लोन के नाम धोखाधड़ी की 14 , नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की सात , ओएलएक्स पर धोखाधडी की तीन शिकायत पहुंची है। इसके अलावा एप डाउन लोड , बुकिंग टिकट और लॉटरी के नाम की शिकायत भी मिली है