Delhi: NASA की Satellite के डर से आरोपियों ने कबूला अपना गुनाह २ लोग गिरफ्तार।
नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो इतने शातिर हैं कि पुलिस को जांच के दौरान लगातार भटकाते रहे. फिर पुलिस ने आरोपियों का नासा की सैटेलाइट का ऐसा डर दिखाया कि उन्होंने कत्ल को अंजाम देने की बात कबूल कर ली दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी परविंदर ने बताया 5 अप्रैल को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक शख्स का शव मिला था.पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को भी बारीकी से देखा. पुलिस को न तो कोई चश्मदीद मिला और न ही सीसीटीवी से कोई मदद. इस बीच पुलिस ने शव की पहचान मंगोलपुरी के रहने वाले चंद्रभान उर्फ चंदा (35) के तौर पर की.आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली. फिर लोकल इंटेलिजेंस के जरिए पुलिस को पता चला कि आखिरी बार मृतक चंद्रभान दो लोगों के साथ बाइक पर देखा गया था. इसके बाद उस बाइक के बारे में जानकारी जुटाई गई. फिर पुलिस दो संदिग्ध प्रदीप और राजू तक पहुंच गई.
इस बीच एसएचओ मुकेश कुमार ने दोनों को डराने का प्लान बनाया और फिर नासा की सैटेलाइट के बारे में बताकर डर दिखाया. दोनों आरोपियों को बताया गया कि जिस दिन ये वारदात हुई थी तुम दोनों साथ थे. सैटेलाइट से तस्वीरें हमारे पास आ गई हैं. इस इलाके में नासा की सैटेलाइट नजर रखती है.
ये बात सुनते ही दोनों आरोपी डर गए और हत्या की बात कबूल कर ली. दोनों आरोपियों ने बताया कि 4 अप्रैल को प्रदीप, राजू और मृतक चंद्रभान ने मिलकर शराब पी थी और झगड़े का दौरान चंद्रभान की हत्या कर दी



