25 लाख के सोना लूटकांड में 2 हथियार भी शामिल तौकीर ने कहा- हाथ में नहीं था पिस्टल वरना पुलिस पर कर देता फायरिंग
अरगोड़ा में 25 लाख की सोने के जेवरात लूटकांड में गिरफ्तार शार्प शूटर तौकीर आलम के घर से पुलिस ने दो हथियार और 20 गोलियां बरामद हुई । इनमें एक 7.62 बोर की पिस्टल और आठ चक्रीय रिवाल्वर शामिल है। हथियारों को तौकीर ने नगड़ी थाना क्षेत्र के नयासराय मुड़मा स्कूल के पास स्थित घर में छुपा कर रखा था। इस दौरान पिस्टल अगर उसके हाथ में होता तो पुलिस पर भी फायरिंग कर देता।
लेकिन वह भागने के चक्कर में छत से कूद गया था। इससे उसका पैर टूट गया था। तौकीर सहित सात अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद लगातार इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। इसबीच पुलिस ने तौकीर के द्वारा छुपाए गए हथियार बरामद कर लिया है। तौकीर का पैर टूटने की वजह से वह फिलहाल रिम्स के कैदी वार्ड में भर्ती है।
गिरफ्तार अपराधियों में इटकी थाना क्षेत्र के महुआ टिकरा निवासी दानिश मजहर, पुरानी रांची कुम्हारटोली निवासी दिनेश प्रजापति, इटकी बनिया टोली निवासी हरि गोप, कोयरी टोला निवासी जतिश महतो, करण सिंह, इटकी गुलजार रोड निवासी तौकिर आलम और डोरंडा कुम्हारटोली निवासी असलम अंसारी शामिल है। इस घटना में शमिल एक अन्य अपराधी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।



