प्यार की दुनिया में एक प्रेमिका ने अपने प्यार को पाने के लिए अपने आप को कर दिया कमरे में कैद

0

प्यार की दुनिया में एक प्रेमिका ने अपने प्यार को पाने के लिए अपने आप को कर दिया कमरे में कैद
एक सनसनी खबर आई है आगरा से । जहा एक प्रेमिका ने अपने प्यार को पाने के खातिर खुद को किया कमरे में कैद । परिजन ने काफी परिश्रम की उस लड़की को समजने की ताकि वो खुद को कमरे में कैद न करे । मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर कमरे का गेट खुलवाया। तब युवती कमरे से बाहर निकली और पुलिस को पूरी कहानी बताई। की आखिर माजरा क्या है ।

मामला एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर इलाके का है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ले के एक युवक से बहुत प्रेम करती है। दोनों की करीब १० सालो से एक दूसरे से प्रेम है । युवक का पेशा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का है। और वह युवती अभी पढ़ाई कर रही है। दोनों बालिग हैं और दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिजन उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं
युवती ने परिजनों पर लगाया यह आरोप

युवती का आरोप है कि जब उसके प्रेम संबंध की बात परिजनों को पता चली तो वे उसका काफी उत्पीड़न करने लगे। इसी से हार कर युवती ने दोपहर को खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे में बंद होने से पहले उसने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। अनहोनी के डर से परिजन कमरे से बाहर आने के लिए उसे समझाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। जानकारी होने पर युवती का प्रेमी भी आ गया। पुलिस ने किसी तरह युवती से कमरे का गेट खुलवाया। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका को थाने ले गई। उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि युवती प्रेमी के साथ ही जाना चाहती थी। बाद में युवती के परिजन उसे थाने पर छोड़कर चले गए।