रमजान: 14 घंटे आठ मिनट का का होगा पहला रोजा

0

कोडरमा। शब-ए-बरात के बाद रमजान की तैयारियां शुरू हो गई है। 13 या 14 अप्रैल (चांद के हिसाब से) रमजान की शुरुआत होगी।

इस बार पहला रोजा 14 घंटा 8 मिनट तथा अंतिम रोजा 14 घंटा 52 मिनट का होगा। कैलेंडर के हिसाब से पहला रोजा सबसे छोटा और आखिरी रोजा सबसे लंबा होगा।

रमजान का कैलेंडर मंगलवार को जारी हुआ। सबसे पहले इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वहीं मस्जिदों में तरावीह की नमाज की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कोरोना की वजह से पिछले साल रोजेदारों ने घर पर ही नमाज अदा की थी। गर्मी में जहा लोगों को पल-पल पानी की जरूरत महसूस होती है, ऐसे में रोजेदारों को लगभग 15 घंटे पानी की एक बूंद भी नहीं पीना होगा, जो एक कठिन इबादत होगी। जानकारों ने बताया कि गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच रमजान की शुरुआत होगी।

साल में दस दिन हो जाता है कम।

36 साल बाद रमजान पुनरू उसी मौसम में पहुंच जाता है। इस्लामी कैलेंडर और अंग्रेजी कैलेंडर में एक साल में 10 दिन का अंतर आता है। ये अंतर इसलिए आता है कि इस्लामी कैलेंडर में 29-30 दिन का महीना होता है, वहीं अंग्रेजी कैलेंडर में (फरवरी को छोड़) 30-31 दिन का महीना होता है।