30 व 31 दो दिन बैंक खुले रहने के बाद 1 व 2 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे।
ऐसे वैसे लोग जिन्हें कैश की निकासी-जमा व चेक क्लियरेंस संबंधी काम है जल्दी निपटाने होंगे। क्योंकि इसके बाद बैंकों फिर से में लंबी छुट्टी होने वाली है।गौरतलब है कि इससे पहले 27 को महीने का चौथा शनिवार व 28 को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद थे। इसके अलावा 29 मार्च को होली के अवकाश के कारण बैंक की बंदी थी। बैंक में छुट्टी होने के कारण भी तीन दिनों तक बैंकिंग काम-काज बंद रहे। इसके बाद 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे। वहीं 1 अप्रैल को वार्षिक खाताबन्दी के कारण कोई लेन देन नहीं होगा। 2 को गुडफ्राईडे की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 3 को बैंक खुलेंगे। लेकिन फिर 4 अप्रैल को रविवार की छुट्टी के कारण बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि इस महीने में 13-18 मार्च तक चार दिन लगातार बैंक बंद रहने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी उठाना पड़ा। हाल ये हुआ था कि एटीएम में कैश तक खत्म हो गए थे। फिर से 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच सिर्फ 3 दिन ही बैंक खुलेंगे। वहीं इसकी जानकारी देते हुए ऑल इण्डिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया की यह एक संयोगमात्र है कि मार्च के अंत और अप्रैल के शुरुआत में बैंक छह दिन बंद रहेंगे।



