रांची में जिला प्रशासन ने शुरू किया मास्क चेकिंग अभियान

0

आज रांची में जिला प्रशासन ने चर्च काम्प्लेक्स के समीप मास्क अभियान शुरू किया गया । इस अभियान की शुरुआत रांची डीसी छवि रंजन और सीनियर एसपी सुरेंद्र झा ने संयुक्त रूप से किया।

इस अभियान की शुरुआत बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर किया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते में राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।

इस अभियान के दौरान डीसी छवि रंजन ने कहा कि आप सभी को यह सोचने की जरूरत है की हमलोग यहां क्यों पहुंचे है ,कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके खिलाफ वैक्सीनेशन चल रहा है पर लोग मान कर चल रहे है कि कोरोना ख़त्म हो गया है।

 

इस दौरान डीसी छवि रंजन ने सभी व्यवसायियो से अपील की है कि अपने- अपने दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें और सभी ग्राहकों से भी करवाएं। मास्क का हमेशा इस्तेमाल करें तथा बिना मास्क पहने किसी भी ग्राहक को अपने दुकान एवं प्रतिष्ठान में प्रवेश की अनुमति नहीं दें। समय समय पर सैनिटाईज़र का इस्तेमाल भी करते रहें। यही तीन सूत्र हमें कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सबसे कारगर हथियार हैं।

500 रुपये का काटा जाएगा चालान

सीनियर एसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि सभी जगह देखा जा रहा है कि कोरोना का नया लहर शुरु हो गया है. ऐसे में जरुरी है कि हम अपने आप को समय रहते अलर्ट कर ले. इससे बचाव के तरीकों पर गंभीरता से पालन करे. ट्रैफिक पुलिस को भी इसके तहत निर्देश दिया गया है कि गाड़ियों से चल रहे लोगों को मास्क पहनने के लिए अपील करें अगर वे बात नहीं मानते तो उनका 500 रुपये का चालान काटा जाएगा. सभी थाना प्रभारी, पीसीआर, अपने स्तर से लोगों को जागरुक करेंगें.

 

मोबाइल की तरह सैनेटाइजर हमेशा अपने साथ रखने की अपील

डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये जरुरी हे कि हम पहले अपनी रक्षा करें हमें ध्यान रखना है कि हम मास्क जरुर पहने मोबाइल की तरह ही अपने पास सेनेटाइजर रखे. इसके साथ ही एक्स्ट्रा मास्क भी रखे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करे. कोरोना से बचाव के लिए यहीं सबसे जरूरी है.