लगातार राज्य में भ्रस्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और इसी जांच से एक आंकड़ा सामने आया है कि झारखंड में बीते एक साल में घूस मांगने के सर्वाधिक मामले भू राजस्व विभाग से आए हैं, वहीं भ्रष्टाचार के मामलों में दूसरे नंबर पर पुलिस महकमा है। राज्य पुलिस की एसीबी के द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाती है। एसीबी के द्वारा रंगेहाथ घूस लेने के ट्रैप से जुड़े मामलों में 57 गिरफ्तारियां हुई है। एसीबी ने सबसे अधिक भूमि सुधार व राजस्व विभाग के 17 कर्मियों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस महकमा में मुंशी से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के 15 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी भी हुई है। सभी के खिलाफ एसीबी ने चार्जशीट भी दायर की है। चार्जशीटेड केस के आधार पर भी जो तथ्य आए हैं उसके मुताबिक, सर्वाधिक चार्जशीट भूमि सुधार व राजस्व विभाग व पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार की सर्वाधिक शिकायत होने की पुष्टि होती है।
किस विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप में कितने हुए गिरफ्तार
एसीबी ने भ्रष्टाचार व घूस मांगने की शिकायतों के आधार पर पंचायती राज्य विभाग से जुड़े आठ, शिक्षा विभाग से तीन, स्वास्थ्य, विद्युत विभाग से दो- दो जबकि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, महिला व बाल विकास परियोजना विकास, मनरेगा, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, भूमि संरक्षण विभाग से एक- एक कर्मी को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार सभी कर्मियों के खिलाफ भी चार्जशीट दायर हो चुकी है।
भ्रष्टाचार पर लगाम कसने में अफसरों की कमी बन रही बाधा
राज्य के प्रत्येक जिले में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए एसीबी के डीएसपी व प्रमंडलवार एक एसपी का पद सृजित है। लेकिन वर्तमान में प्रमंडलीय एसपी के सभी पद खाली है, साथ ही जिलों में भी डीएसपी की पोस्टिंग नहीं है। भ्रष्टाचार के मामलों में जिलों के लोगों को रांची नहीं आना पड़े, वह स्थानीय स्तर पर ही शिकायत कर सकें, इसके लिए जिलावार एसीबी डीएसपी व प्रमंडलीय एसपी का पद सृजित किया गया था। एसीबी ने पदों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय व सरकार से पत्राचार भी किया है।
हाइवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, महिला घायल
बस्ती। छावनी थानांतर्गत हाइवे पर खतमसराय चौराहे के पास रविवार कि रात करीब दस बजे अयोध्या की तरफ से आ रही एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक चला रहा लालू मौर्य (25) पुत्र शिवनाथ मौर्य और पीछे बैठी महिला कुसुम मौर्य पत्नी शिवशंकर मौर्य निवासी शंकरपुर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे घघौवा चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों कि मदद से दोनों घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भेजा। चिकित्सकों ने लालू मौर्या को मृत घोषित कर दिया और घायल कुसुम को जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।



