दुर्ग जेल में रहकर बनाई चोरी की योजना, ओडिशा के ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाकर चुरा लिए करोड़ो के जेवर, कवर्धा से आरोपी गिरफ्तार

0

Crimeकवर्धा : ओडिशा में चोरी की घटना को अंजाम देकर छत्तीसगढ़ में मौज कर रहे दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से नगदी समेत सिर्फ 38 लाख रुपए बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जेल में रहकर ही चोरी की योजना बनाई। योजना के मुताबिक आरोपियों ने ओडिशा के एक ज्वेलरी दुकान में सेंध लगाई। चोरों ने इस दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रूपये के जेवरात से हाथ साफ कर दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ओडिशा के बेरहमपुर जिले में बड़ापारा थाना स्थित ज्वेलरी शाॅप में डेढ़ करोड़ रूपये के जेवर चोरी कर लिए थे। जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान मिले क्लू के आधार पर ओडिशा पुलिस ने कवर्धा पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने संदेही और आदतन निगरानी चोर लोकेश श्रीवास से पूछताछ किया गया। लोकेश पहले भी चोरी के मामले में 4 बार जेल, एक वर्ष की जिला बदर और अभी जमानत पर रिहा होने के बाद कवर्धा शहर में रह रहा था।
पुलिस की पूछताछ के दौरान लोकेश ने अपने सहनाव लोकेश राव कुर्सीपार भिलाई निवासी के साथ चोरी करना स्वीकार किया। उसने लोकेश राव के साथ दुर्ग जेल में रहने के दौरान घटना की योजना बनाई। चोरी किये गये कुछ सोने के जेवर को उत्तरप्रदेश राज्य में बेच दिया और कुछ जेवर को अपने पास रखा था. इसके साथ ही उसी पैसे से एक नया अर्टिका कार खरीदा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का 169 ग्राम जेवर, 12 लाख 60 हजार नगदी, अर्टिका कार और 2 नग मोबाइल बरामद किया गया है। फिलहाल ओडिशा पुलिस ने दोनों को कवर्धा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। ranjana