अगर आप भी है अभिभावक तो हो जाएं सावधान 6 साल के बच्चे को लगी गेम की ऐसी लत की मां के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए बारह लाख रुपए

0

Crimeगेम (Game) खेलने का चस्का ऐसा कि चुटकी में लाखों उड़ा दिए. वो भी एक 6 साल के बच्चे ने. मां के क्रेडिट कार्ड से पैसे हवा करने वाले इस बच्चे की खबर को पढ़कर लोग हैरान हैं.

मामला है अमेरिका का. यहां 6 साल के एक बच्चे ने मां के क्रेडिट कार्ड से 11 लाख रुपये खर्च कर दिए. बच्चे का नाम है जॉर्ज जॉनसन.

दरअसल, जॉर्ज ने आईपैड पर फेवरेट वीडियो गेम Sonic Forces को खरीदने के लिए ऐसा किया. जॉर्ज को इस गेम की लत है. वो इसे इतना खेलता है कि एक दिन भी खेले बिना नहीं रह सकता.

इसलिए उसने गेम के लिए मां के क्रेडिट कार्ड से 16,000 डॉलर यानी करीबन 11.80 लाख रुपए खर्च कर दिए.

खबर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय तब बनी जब इसे न्यूयॉर्क पोस्ट ने कवर किया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 साल के बच्चे ने गेम के लिए बूस्टर खरीदा. जिसमें Red Rings (1.99$) और Gold Rings (99.99$) खरीदे.

ये बूस्टर गेम में नए कैरेक्टर और अधिक स्पीड लेने के लिए यूज किए जाते हैं. बच्चा गेम खेलते-खेलते मां के क्रेडिट कार्ड से रकम खर्च करता रहा. मां को इसका पता काफी दिन बाद चला. जब उसने स्टेटमेंट्स चेक किए.

जब मां ने उससे पूछा तो उसने बेरुखी से कहा कि उसने गेम के लिए ऐसा किया है और वह उन्हें वापिस कर देगा. बहरहाल, महिला परेशान है कि इतना बिल कैसे चुकाएगी.

एप्पल कंपनी से जब उसने संपर्क किया तो कंपनी ने कहा कि ये खरीदारी तीन माह पहले की जा चुकी है, इसलिए अब रकम वापस नहीं की जा सकती.