दोस्त ने नहीं लौटाई उधारी तो किराए के बदमाशों से कटवा दिया गुप्तांग

0

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में दो दोस्तों के बीच पैसे के लेन देन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला अपहरण और खून खराबे तक पहुंच गया. घटना शहर कोतवाली अंतर्गत ईदगाह मोहल्ले की है. युवक ने अपने दोस्त को पैसे उधार दिए थे. जब वह अपने पैसे मांगने लगा तो दोस्त ने लौटाने में आनाकानी करने लगा. जिसके बाद युवक ने पैसे वूसलने के लिए दो किराए के बदमाशों से अपने दोस्त का अपहरण करवा लिया.

तीन दिन बाद थी शादी युवक की शादीबदमाश युवक के दोस्त को उठाकर जंगल में ले गए और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. फिर उसे लहूलुहान हालत में छोड़ भाग निकले. तीन दिन बाद ही उसकी शादी होनी थी. घायल युवक ने किसी तरह अपने साथ हुई घटना की सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर मेरठ ट्रांसफर कर दिया है.

आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहरपरिजनों का आरोप है कि ईदगाह मोहल्ले के रहने वाले समीर का उनके बेटे के साथ 1 लाख रुपए को लेकर विवाद चल रहा था. इससे गुस्साए समीर ने दो बदमाशों से पहले उनके बेटे को बंधक बनवाया और फिर उसका गुप्तांग काट दिया. आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.