बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। राज्य में एक बार फिर राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 8.30 बजे तक 3.66 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है। रुझानों से उत्साहित होकर जदयू कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया। भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने दरभंगा से जीत दर्ज कर ली है। कुछ ऐसे नेता भी है जिन्होंने अपनी हार का ज़िम्मेवार ईवीएम मशीन को ठहराया है। लेकिन कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने इसका बचाव किया है। उनका कहना है कि ईवीएम को दोष देने से रोकने का समय आ गया है।



