बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। फ़िलहाल जीती हुई घोषित सीटों में से एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआईएमआईएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें ही मिली है। इस प्रकार एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। कई दिग्गज चुनाव इस चुनाव में हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वहीं नीतीश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा भी मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं।



