पटना : बिहार में आज तीसरे और आखिरी फेज की 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तीसरे फेज में 1,204 उम्मीदवार हैं। 1,094 पुरुष हैं। 910 महिलाएं हैं। इन 78 सीटों पर 2.35 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से 1.23 करोड़ पुरुष, 1.12 करोड़ महिला और 894 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।
इसी फेज में जदयू के अध्यक्ष रहे शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव और सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह की सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं। सुभाषिनी यादव कांग्रेस के टिकट पर बिहारीगंज सीट से लड़ रही हैं। नीरज कुमार सिंह छातापुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हैं।
कोरोना के चलते वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। हालांकि, 74 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी। बाकी 4 पर सुबह 7 से 4 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। पहले फेज में 55.68% और दूसरे फेज में 55.70% वोटिंग हुई थी।
Ranjana



