फरीदाबाद: हरियाणा में एक 21 वर्षीय महिला की उसके कॉलेज के बाहर ही दिन के उजाले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले उसे अपनी कार में धकेलने की कोशिश की। दिल्ली से मुश्किल से 30 किलोमीटर दूर सड़कों पर महिला की हत्या एक भयावह वीडियो में पकड़ी गई है, लड़की ने गोली लगने से पहले खुद को बचाने के कई प्रयास किय थे।
यह घटना सोमवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुई, जहां महिला निकिता परीक्षा देने गई थी। वह अंतिम वर्ष की कॉमर्स की छात्रा थी। तौसीफ नाम का हमलावर और उसका दोस्त रेहान जाहिर युवती के बाहर आने का इंतज़ार कर रहे थे। निकिता की अस्पताल में मौत हो गई।



