IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 7 विकेट से जीता मैच

0

Virat Kohaliइंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को पहले मुकाबले में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना स्टीव स्मिथ की राजस्थान रॉयल्स से हुआ।
13वें सीजन का 33वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम रहा शनिवार को दुबई में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से मात दी। आरसीबी ने 19.4 ओवरों में 179/3 बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। बेंगलुरु की जीत के हीरो रहे एबी डिविलियर्स, जिन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली।डिविलियर्स की पारी में 6 छक्के शामिल रहे।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मौजूदा सीजन में छठी जीत हासिल की।बेंगलुरु ने राजस्थान से 3 अक्टूबर को पहला मैच भी जीता था। उधर, राजस्थान की यह छठी हार रही।बेंगलुरु नेट रन रेटके आधार पर तीसरे स्थान पर बरकरार है, जबकि राजस्थान भी 7वें पायदान पर ही है।178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु को पहला झटका 23 के स्कोर पर लगा, जब एरॉन फिंच (14) लौटे। उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट लिए 79 रन जोड़े।102 के स्कोर पर बेंगलुरु को दो झटके लगे। एक तो पडिक्कल (35) आउट हुए और उसके बाद विराट कोहली (43) का विकेट गिरा। विराट का कैच डीप मिडविकेट पर तेवतिया ने शानदार अंदाज में लपका।इसके बाद एबी डिविलियर्स (नाबाद 55) ने चुनौती स्वीकर की और गुरकीरत सिंह मान (नाबाद 19) के साथ धमाकेदार अंदाज में जीत दिलाई। आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे और इस जोड़ी को राजस्थान रोक नहीं पाई। चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर को छक्का जड़कर डिविलियर्स ने जीत का जश्न मनाया।राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान स्टीव स्मिथ (57 रन, 36 गेंद, छह चौके और एक छक्का) के अर्धशतक की बदौलत 177/6 रन बनाए। स्मिथ इस मैच में नई योजना के साथ उतरे और नई जोड़ी को पारी के आगाज के लिए उतारा, जिन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत कराई।स्मिथ ने बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरने का फैसला किया और पहले जोस बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन और फिर राहुल तेवतिया (नाबाद 19) पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रिस मॉरिस सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। युजवेंद्र चहल को एक ही ओवर में दो विकेट मिले।
राजस्थान ने पारी का आगाज करने के लिए रोबिन उथप्पा (22 गेंदों में 41 रन, सात चौके और एक छक्का) और बेन स्टोक्स की नई जोड़ी को उतारा। टीम ने अच्छी शुरुआत की और पारी के 50 रन पूरे होने के बाद अपना पहला विकेट खोया। उथप्पा अच्छी लय में थे, उन्होंने तीसरे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर पर चार चौके से 16 रन जुटाए। उन्होंने इस दौरान आईपीएल में अपने 4500 रन भी पूरे किए।
उथप्पा ने चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर इसुरू उदाना पर पारी का पहला छक्का लगाया, जिससे इस ओवर से टीम के स्कोर में 17 रन जुड़े। राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका छठे ओवर में बेन स्टोक्स (15 रन) के रूप में लगा, तब स्कोर 50 रन था। मॉरिस ने पहले विकेट की साझेदारी तोड़कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई।इससे पॉवरप्ले में उसने एक विकेट पर 52 रन बना लिए। पारी का दूसरा छक्का संजू सैमसन (9) ने लगाया, हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके चहल का पहला ही ओवर आरसीबी के लिए शानदार रहा जिसमें इस गेंदबाज ने उथप्पा और सैमसन के लगातार गेंदों पर विकेट झटके, जिससे अब राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 8 ओवरों में तीन विकेट पर 69 रन हो गया।अब कप्तान स्मिथ और बटलर क्रीज पर थे। दस ओवरों तक टीम तीन विकेट पर 80 रन बना चुकी थी और उसने 13वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। दोनों खिलाड़ी अच्छी लय में थे, दोनों चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 58 रनों की भागीदारी निभा चुके थे। लेकिन मॉरिस ने इस साझेदारी का अंत बटलर को पवेलियन पहुंचाकर किया। स्मिथ ने 30 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। ranjana pandey