बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले बिहार की राजनीति में सबकुछ सिंपल लग रहा था. लेकिन जैसे ही चुनाव की तारीखों का एलान हुआ उसके बाद एक से एक उठापटक देखने को मिले अब राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर ये आ रही है कि उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी की महासचिव सीमा कुशवाहा ने भी रालोसपा का दामन छोड़ दिया है. सीमा कुशवाहा ने फेसुबक लाइव करके इस बात का एलान किया है और रालोसपा चीफ पर बड़ा आरोप लगाया है.सीमा कुशवाहा ने लाइव आकर उपेंद्र कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के लिए हमने इतना कुछ किया लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने मेरे साथ धोखा किया हैं. आगे उपेंद्र कुशवाहा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कुशवाहा जी टिकट बेचकर जंदाहा में मॉल बनवा रहे हैं. अब देखना है इसपर उपेंद्र कुशवाहा कि क्या प्रतिक्रिया आती है फिलहाल उनके तरफ से कोई बयान नहीं आया है. Ranjana pandey



