Italian Open 2020: 18 साल के मुसेत्ती ने तीन बार के ग्रैंडस्लैन चैंपियन वावरिंका को हराया

0

Italian Openस्थानीय युवा लोरेंजो मुसेत्ती ने इटैलियन ओपन टेनिस के पहले दौर में स्टान वावरिंका को 6 -0, 7- 6 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता वावरिंका के हर शॉट का मुसेत्ती ने जबर्दस्त जवाब दिया। वो एटीपी टूर पर जीत दर्ज करने वाले 2002 में जन्मे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वावरिंका ने अमेरिकी ओपन नहीं खेला था।
मुसेत्ती 2018 अमेरिकी ओपन जूनियर फाइनल में उप-विजेता थे और उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन जूनियर खिताब जीता था। इटली के वाइल्ड कार्डधारी सल्वातोर कारुसो ने अमेरिकी क्वालीफायर टेनिस सैंडग्रेन को मात दी। अब उनका सामना सर्बिया के धुरंधर नोवाक जोकोविच से होगा। वहीं मुसेत्ती की टक्कर केइ निशिकोरि से होगी, जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमेरिकी ओपन नहीं खेल सके थे।
महिला वर्ग में कैटरीना सिनियाकोवा ने तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एंजेलिक कर्बर को 6-3, 6-1 से हराया। वहीं 16 वर्षीय अमेरिकी कोको गॉ ने ओंस जाबेउर को 6-4, 6-3 से मात दी। अब उनका सामना पूर्व फ्रेंच ओपन और विम्बलडन चैम्पियन गारबाइन मुगुरुजा से होगा, जिन्होंने स्लोएने स्टीफेंस को 6-3, 6-3 से हराया।ranjana pandey