Moto E7 Plus के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स और कीमत, यहां जानें डिटेल्स

0

Phoneमोटोरोला जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन मोटो ई 7 प्लस लॉन्च करने जा रही है। लेकिन इसके लॉन्च की तारीक अभी फाइनल नहीं हुई है। इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स सामने आई हैं जिनमें इसके स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। लीक से पता चला है मोटो ई 7 प्लस एंड्रॉएड 10 चलाएगा और स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। यह 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720×1,600) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9  है। Moto E7 Plus में डुअल रियर कैमरा हो सकता है जो 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एफ/1.7 लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर के साथ आएगा। फोन में 8 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होगा। फोन के साथ 10 वॉट का चार्जर दिया जाएगा। कहा जा रहा है फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी सकती है।  स्मार्टफोन दो रंगों में आ सकता है – ब्लू और गोल्ड। दाईं ओर वॉल्यूम बटन के साथ एक पावर बटन होगा उसी के साथ गूगल असिस्टेंट के लिए भी एक बटन दिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि Moto E7 Plus का वजन 200 ग्राम है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन को पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा जहां इसकी कीमत EUR 149 रुपये होगी। हालांकि जर्मनी में सस्ता होगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पिछले साल सितंबर में Moto E6 Plus की घोषणा के बाद से, हम E7 Plus के अब किसी भी समय आने की उम्मीद कर सकते हैं।ranjana pandey