नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 महामारी चरम पर है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे में कोरोना के 75809 नए मरीज मिले हैं। जबकि 1133 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई हैं। अब तक भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 42,80423 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 43 लाख पहुंचने के करीब है, जिसमें से 8,83,697 एक्टिव केस हैं, जबकि 33,23,951 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है।
आंकड़ों के मुताबिक 7 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5,06,50,128 सैंपल टेस्ट किए गए। बता दें कि, भारत में कोरोना से बढ़ते मामलों के चलते अब ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत, अमेरिका के बाद कोरोना से प्रभावित दूसरा देश बन गया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में दुनिया भर में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 2.7 करोड़ से अधिक हो गई है। अब तक 882,000 लोग कोरोना के चलते मर चुके हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,275,614 है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the newa mirchi के साथ,



