कंपनी सैमसंग ने अपना पहला 5G पावर्ड लैपटॉप लॉन्च किया है। कम्पनी ने इसको 2 इन 1 गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी नाम दिया है। साथ ही इसे अपने हाइब्रिड पोर्टफोलियो की लेटेस्ट एंट्री के तौर पर पेश किया है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें लेटेस्ट इंटेल 11वीं जेनरेशन का कोर प्रोससर प्रदान किया गया है। इसकी खूबियों में S पेन सपोर्ट एवं लंबा बैटरी बैकअप भी सम्मिलित है। बता दें कि Samsung Galaxy Book Flex 5G कंपनी का पहला ऐसा लैपटॉप है, जो कीबोर्ड डेक पर 13 मेगापिक्सल कैमरा संग आता है। इसे टैबलेट मोड में रियर कैमरा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने इसके दाम, उपलब्धता तथा हिंदुस्तान में लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई सूचना नहीं दी है। Samsung Galaxy Book Flex 5G Laptop KEY SPECS
Display : 13.30-inch
Resolution : 1920×1080 pixels
Touchscreen : Yes
Processor : Core i5
OS : Windows 10
Hard disk : No
RAM : 16GB
Dimension : 304.9×202.3×13.9mm
Weight : 1.26 kg
Samsung Galaxy Book Flex 5G लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
बता दें कि कंपनी के इस लैपटॉप में 1920×1080 पिक्सल का रेजॉल्यूशन वाली 13.3 इंच की FHD टचस्क्रीन प्रदान की गई है। इसके फ्रंट में एस पेन स्लॉट दिया गया है। इसमें शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं एवं गेमिंग के दौरान यह 60 फ्रेम्स प्रति सेकेंड पर फ्रेम्स प्रदान करता है।
इसमें वीडियो कॉलिंग हेतु पैनल पर 720पी फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाएगा। कीबोर्ड के ऊपर 13 मेगापिक्सल का कैमरा प्रदान किया गया है, इसे टैबलेट के रूप में उपयोग करते हुए यह रियर कैमरा के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।यह 2 इन 1 नोटबुक इंटेल 11th टाइगर लेक कोर i5 या फिर कोर i7 CPUs संग इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स से लैस है। इसमें 16GB तक LPDDR4x रैम व 512GB NVMe SSD स्टोरेज प्रदान की गई है।
यह लैपटॉप AKG के जरिए डुअल 5 वॉट स्पीकर संग आता है। पावर बैकअप हेतु इसमें 69.7Wh की बैटरी दी गई है। इसका वजन 1.26 किलोग्राम व डाइमेंशन 304.9×202.3×13.9mm है।
Ranjana pandey



