पिछले कई दिन से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच ज़बानी जंग चल रही है. कंगना ने संजय राउत पर जमकर निशाना साधा है. इसी बीच सोमवार को अचानक BMC ने कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस पर छापा मार दिया है.
इस बात की जानकरी कंगना ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी है. कंगना ने ट्विटर पर दो अलग-अलग वीडियो शेयर करते हुए आशंका जताई है कि BMC वाले कल उनके ऑफिस को ध्वस्त कर देंगे.कंगना ने पहला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ये मुंबई में मणिकर्णिका फ़िल्म्स का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा ज़िंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फ़िल्म निर्माता बनूं मेरा अपना ख़ुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक़्त आ गया है, आज वहां अचानक BMC के लोग आए हैं.”कंगना ने दूसरा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “वो ज़बरदस्ती मेरे ऑफिस में घुस गए और सबकुछ नापने लगे. जब मेरे पड़ोसियों ने आपत्ति जताई तो उन्हें भी परेशान किया. अधिकारियों की भाषा कुछ इस तरह थी, वो जो मैडम है उनकी करतूत का परिणाम सबको भुगतना होगा. मुझे ख़बर मिली है कि वो कल मेरी संपत्ति को ध्वस्त कर रहे हैं.”
कंगना ने अपने तीसरे ट्वीट में कहा, “मेरे पास BMC की परमिशन के साथ सभी कागज हैं. मैंने अपनी प्रॉपर्टी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है. BMC को स्ट्रक्चर प्लान भेजना चाहिए यह दिखाने के लिए कहां गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन हुआ है, वो भी नोटिस के साथ. लेकिन उन्होंने आज मेरे ऑफिस पर रेड मारी बिना किसी नोटिस के और कल वह सब कुछ ध्वस्त कर देंगे.”
कंगना रनौत अपने बेबाक़ बोल की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं. कंगना बॉलीवुड में पनप रही नेपोटिज़्म पर भी काफी मुखर हैं. साथ ही वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी लगातार सवाल उठा रही हैं. सोमवार को केंद्र सरकार ने कंगना रनौत को Y श्रेणी की सुरक्षा दी है.
Ranjana pandey



