आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक

0
Aditya Sahu

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड की एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आज हरमू स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को और अधिक मजबूत, धारदार तथा प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके साथ ही पार्टी की आगामी गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का दृढ़ संकल्प लिया गया।बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री सांसद गजेंद्र पटेल, सह-प्रभारी सौरभ सिंह, श्रीमती निवेदिता सिंह,झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री सह सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, डॉ. रविन्द्र कुमार राय, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह एवं पूर्व विधायक सह उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनंत ओझा की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here