बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर गो*लीकां*ड पर सरकार को घेरा

0
hemant soren

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी और चार लोगों के घायल होने की घटना को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।मरांडी ने आरोप लगाया कि पुलिस के शीर्ष पदों पर रिटायर्ड अधिकारियों की नियुक्ति और अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने की व्यवस्था ने पुलिस की निष्पक्षता और जवाबदेही को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नेतृत्व में योग्यता और ईमानदारी के बजाय राजनीतिक वफादारी को प्राथमिकता दिए जाने के आरोपों पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने, कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से दूर रखने और पदस्थापन में देरी पर भी सवाल उठाए। साथ ही कोयला तस्करी, अवैध कारोबार और अधिकारियों की कथित मिलीभगत से जुड़ी शिकायतों की स्वतंत्र जांच की मांग की।मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें संरक्षण देने वालों की भूमिका की जांच और पुलिस पदस्थापन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here