रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार 3 दिवसीय ऑप्थल्मोलॉजी कॉन्क्लेव (AIOS Mid-Term Conference) का ऐतिहासिक शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को हुआ. यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 25 से 27 सितंबर 2026 तक रांची के होटल चाणक्य बीएनआर (Hotel Chanakya BNR) में आयोजित किया जा रहा है, जिसे नेत्र चिकित्सकों का महाकुंभ कहा जा रहा है.
मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, देश-विदेश से 1,600+ विशेषज्ञ डॉक्टरों का झारखंड आना हमारे लिए गर्व की बात है। इतनी बड़ी संख्या में विशेषज्ञों को झारखंड में आमंत्रित कर इस कॉन्क्लेव की मेजबानी करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की भागीदारी से झारखंड को नई तकनीक, आधुनिक उपचार और विशेषज्ञ अनुभव का लाभ मिलेगा।यह सिर्फ एक कॉन्क्लेव नहीं, बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने का विजन है। आज विशेषज्ञ डॉक्टरों का यह अनुभव निश्चित रूप से सीधे जनता के स्वास्थ्य के लाभ में बदलेगा।इसी दिशा में मैं लगातार दिन-रात काम कर रहा हूं।




