गिरिडीह: दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर डीसी रामनिवास ने की बैठक

0
giridih dc

गिरिडीह: दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई।

🔹 पूजा पंडालों एवं प्रमुख स्थलों पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश।

🔹 छठ घाटों की सफाई, समतलीकरण, पहुंच पथ, प्रकाश एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर।

🔹 भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुचारु यातायात एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

🔹 सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्रवार निरीक्षण एवं नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश।

🔹 विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा गया।

जिला प्रशासन का उद्देश्य— पर्व-त्योहारों के दौरान जिलेवासियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here