रांची : पुरानी पानी की टंकी गिरने से एक की मौ*त, मलबा हटाने का कार्य जारी

0
ranchi tanki collapses

रांची के कोतवाली थाना के पीछे बुधवार (9 सितंबर 2026) शाम को एक बेहद दुखद हादसा हुआ है, जहां एक जर्जर और पुरानी पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। इस भीषण हादसे में एक मजदूर की मौत की खबर है, जबकि मलबे में अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।इस जगह पर पुरानी पानी की टंकी को हटाकर नई टंकी बनाने का निर्माण कार्य चल रहा था। जैसे ही मजदूर पुरानी टंकी के ढांचे को हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह जर्जर ढांचा अचानक पूरी तरह से ढह गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मलबे को हटाने और दबे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी (JCB) मशीनों की मदद से तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।मलबे के नीचे दबे अन्य मजदूरों की तलाश अब भी जारी है, और मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल है।कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि दो मजदूरों के अंदर दबे होने की सूचना मिली है. जेसीबी सहित सभी जरूरी संसाधन लगाकर मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here