झारखंड के गिरिडीह से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 9 सितम्बर 2026 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर (SI) पुनीत कुमार गौतम को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।शिकायतकर्ता जीवलाल महतो के छोटे बेटे को पहले किसी मामले में जेल भेजा गया था। उसी मामले से जुड़ी केस डायरी को कोर्ट (न्यायालय) भेजने के लिए सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे।



