अमिटी यूनिवर्सिटी के गेट से चतरा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र का दिनदहाड़े अपहरण, भाजपा ने दी आन्दोलन की चेतावनी

0
janardan paswan

राँची: झारखंड की राजधानी राँची में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र के अपहरण की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।आदित्य साहू ने कहा कि राजधानी राँची में अमिटी यूनिवर्सिटी के गेट से दिनदहाड़े विधायक के पुत्र का अपहरण होना राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि जब राजधानी में जनप्रतिनिधि के परिजन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here