रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्रियों एवं विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट की विशेष बैठक में TDPL परीक्षाओं को रद्द करने समेत छात्र एवं युवा हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने इन फैसलों को छात्र और युवा वर्ग के हित में ऐतिहासिक कदम बताया।




