झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया के रहने वाले होनहार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर देवगन मरांडी ने Elite Contender Series (ECS) 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऐतिहासिक जीत दर्ज की.उन्होंने को-मेन इवेंट मुकाबले में नेपाल के फाइटर सुनील पान (Sunil Pan) को नॉकआउट करके यह शानदार सफलता हासिल की。इस ऐतिहासिक जीत के बाद अपने घर वापस लौटने पर स्थानीय लोगों और आदिवासी समुदाय द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया。उन्होंने ललमटिया स्थित सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान भी अर्पित कियामंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने सरहाना करते हुए एक्स पर लिखा,”गोड्डा जिले के होनहार खिलाड़ी देवगन मरांडी को उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय MMA प्रतियोगिता में शानदार जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।नेपाल के खिलाड़ी को हराकर आपने न केवल गोड्डा और झारखंड, बल्कि पूरे देश का नाम भी गौरवान्वित किया है। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि प्रतिभा अवसर मिलने पर विश्व मंच पर भी अपना परचम लहरा सकती है।”




