जमशेदपुर:हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग,भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0
babulal marandi

रांची/जमशेदपुर: जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हुई हिमांशु सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच कराने की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना है कि घटना की गंभीरता और परिस्थितियों को देखते हुए सत्य सामने लाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सीबीआई जांच आवश्यक है।राज्यपाल से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा तथा दिवंगत हिमांशु सिंह के पिता भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here