सीएम ने किया टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर का औचक निरीक्षण

0

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेलगांव रांची स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर का औचक निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इस क्रम में अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने कहा, राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here