झारखंड शराब घोटाला: पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ED ने की पूछताछ,ठिकाने से मिले थे 30 लाख नकद

0
rameshwar oraanv

रांची: झारखंड के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले (Jharkhand Liquor Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी सिलसिले में आज, 6 जुलाई 2026 को राज्य के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित हुए। जानकारी के अनुसार, ईडी पूछताछ के दौरान रोहित उरांव अपने साथ एक बड़ा बैग और कई अहम दस्तावेज लेकर पहुंचे. इन दस्तावेजों में उनके बैंक खातों की डिटेल, इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपियां और कुछ व्यावसायिक संपत्तियों के कागजात शामिल बताए जा रहे हैं.

इससे पहले ईडी ने रोहित को 29 जून को पहला समन भेजा था। दस्तावेज तैयार करने के लिए रोहित ने तीन हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन ईडी ने उन्हें एक सप्ताह की मोहलत देकर 6 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया था।रोहित उरांव से आज हो रही पूछताछ के बाद, ईडी ने 7 जुलाई 2026 को पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें कि 23 अगस्त 2023 को ईडी ने रामेश्वर उरांव और शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी समेत 36 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान रोहित उरांव के ठिकाने से करीब 20 से 30 लाख रुपये नकद और कई डिजिटल दस्तावेज बरामद हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here