रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फादर्स डे के अवसर पर अपने बच्चों अंश सोरेन और निखिल सोरेन द्वारा दिए गए प्यार और स्नेह को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक संदेश में कहा कि उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि उनके बच्चों का प्यार, विश्वास और स्नेह है।मुख्यमंत्री ने बताया कि फादर्स डे पर उनके दोनों बच्चों ने अपने हाथों से एक विशेष संदेश और आर्टवर्क तैयार कर उन्हें उपहार स्वरूप दिया। उन्होंने इस उपहार को “अनमोल” बताया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जब बच्चों की भावनाएं इस रूप में सामने आती हैं, तो मन गर्व, प्रेम और कृतज्ञता से भर उठता है। उन्होंने अपने बच्चों को धन्यवाद देते हुए लिखा, “Thank you, Champs!”


