गुमला। गुमला सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक गरीब मरीज के इलाज के लिए उसकी पत्नी को शहर की सड़कों पर लोगों से आर्थिक सहायता मांगने को मजबूर होना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ तिर्की नामक मरीज पिछले कई दिनों से गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल प्रशासन ने संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए आगे के इलाज में असमर्थता जताई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो गया, जिसके बाद मरीज की पत्नी पति की जान बचाने के लिए शहर की व्यस्त सड़कों पर राहगीरों से मदद मांगती नजर आई।मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने पर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने गुमला उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि मामले की जांच कर जगन्नाथ तिर्की जी के इलाज हेतु हरसंभव कार्रवाई करते हुए सूचित करें।




