धनवार को मिला केंद्रीय विद्यालय का तोहफा,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया शुभारंभ

0
Annapurna Devi

गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड में केंद्रीय विद्यालय धनवार का केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं DC रामनिवास यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। धनवार में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से धनवार एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा.

इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि धनवार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एक अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि फिलहाल विद्यालय का संचालन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रारंभ किया गया है, जबकि आगामी दो वर्षों के भीतर विद्यालय का अपना भव्य एवं अत्याधुनिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि नामांकन प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों, इसकी व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी भी की जाएगी।

इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here