रांची: झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम घटनास्थल पर पहुंची।सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के अनुसार, देर रात दो अज्ञात बदमाश निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने परिसर की ओर दो पेट्रोल बम फेंके। हालांकि इस हमले में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और न ही कार्यालय को कोई बड़ा नुकसान हुआ है। फेंका गया एक पेट्रोल बम हवा में ही फट गया था और दूसरा जमीन पर गिरकर टूट गया जो पूरी तरह ब्लास्ट नहीं हो सका।रांची के सीनियर एसपी (SSP) राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा ने पुलिस बल और फोरेंसिक टीम (FSL) के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।भाजपा (BJP) नेताओं, जिनमें बाबूलाल मरांडी और संजय सेठ शामिल हैं, ने आरएसएस कार्यालय पहुंचकर घटना की कड़ी निंदा की है। भाजपा ने जल्द से जल्द दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की है इसके लिए झारखण्ड डीजीपी, डीसी और एसपी को निर्देश दी गए हैं .




