दिशोम गुरु को पद्म भूषण मिलने पर बोलीं कल्पना सोरेन ”आज पूरा झारखण्ड गौरवान्वित है”

0
kalpana soren

रांची: भारत सरकार ने जन कल्याण और सामाजिक न्याय में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए मरणोपरांत पूर्व सीएम शिबू सोरेन को वर्ष 2026 के पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। बुधवार को पद्मा अवार्ड्स ने एक्स पर लिखा,”श्री शिबू सोरेन भारत के प्रमुख आदिवासी जन-नेताओं, समाज सुधारकों और झारखंड आंदोलन के मुख्य सूत्रधारों में से एक हैं। उन्हें सम्मानपूर्वक “दिशोम गुरु” के नाम से जाना जाता है और उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में तीन कार्यकाल, सांसद के रूप में कई कार्यकाल और केंद्रीय कोयला मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं।”

पद्मा अवार्ड्स के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक कल्पना सोरेन लिखती हैं, ”आज पूरा झारखण्ड गौरवान्वित है।मेरे बाबा और हम सभी के अभिभावक स्वर्गीय दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण सम्मान मिलना उन दशकों लंबे संघर्षों, बलिदानों और झारखंडी अस्मिता की लड़ाई को राष्ट्र की ओर से मिला सम्मान है।यह पुरस्कार झारखण्ड आंदोलन की भावना, आदिवासी स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के प्रति बाबा के समर्पण को देश का नमन है।दिशोम गुरु अमर रहें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here