रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने से हड़कंप,संजय सेठ ने कहा ‘बड़ी साजिश का हिस्सा’

0
Sanjay Seth

रांची: राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) कार्यालय पर बीती मध्य रात्रि कथित रूप से पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना से हड़कंप मच गया।भाजपा नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ , भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

संजय सेठ ने घटना को बड़ी साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा कि सौभाग्य से कोई बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन यह घटना बेहद गंभीर है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है तथा उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने और संघ कार्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं बाबूलाल मरांडी ने घटना को अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा कि उन्होंने रांची एसपी, डीसी और झारखंड पुलिस के डीजीपी से बात कर दोषियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी का आग्रह किया है। उन्होंने संघ कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की भी मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here