रांची, झारखंड: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची स्थित देवकमल अस्पताल में भर्ती महागामा निवासी गुंजन कुमार के 7 वर्षीय पुत्र प्रिंस ठाकुर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रिंस कुछ दिन पूर्व हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका उपचार रांची में चल रहा है।विधायक ने अस्पताल में चिकित्सकों से प्रिंस की स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार प्रिंस के बेहतर उपचार में जुटी हुई है और यह सुनिश्चित किया गया है कि उन्हें सभी आवश्यक एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उनके स्वास्थ्य की प्रतिदिन समीक्षा भी की जा रही है, ताकि उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे।दीपिका पांडेय सिंह ने प्रिंस के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सभी की प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नन्हा प्रिंस जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें और फिर से मुस्कुराते हुए अपना बचपन जी सकें।




