गिरीडीह: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आज सोमवार को गिरीडीह परिसदन में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से मुलाकात की।।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।जनता दरबार में कल्पना सोरेन ने लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित समाधान हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश एवं सहयोग का आश्वासन दिया।




