मंत्री इरफान अंसारी: ममता दीदी, अभिषेक बनर्जी को झारखंड भेजें,बेहतर इलाज होगा

0
mamta banerjee

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सांसद अभिषेक बनर्जी के घायल होने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सम्मान से चलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद स्वास्थ्य और मानवता को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए। झारखंड सरकार ने हमेशा विपक्ष की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया है।स्वास्थ्य मंत्री ने ममता बनर्जी से आग्रह किया है कि अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो उन्हें झारखंड भेजा जाए, जहां राज्य सरकार उनकी सुरक्षा, सम्मान और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।इरफान अंसारी ने कहा कि एक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में वह आश्वस्त करते हैं कि अभिषेक बनर्जी को झारखंड में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उनका उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीति नहीं, बल्कि एक घायल जनप्रतिनिधि के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here