कल्पना सोरेन:ग्रामीण आजीविका,कृषि विकास के क्षेत्र में BAIF द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायक

0
Kalpana Soren

रांची/पुणे: झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना मुर्मू सोरेन ने महाराष्ट्र एक्सपोज़र विजिट के दौरान पुणे के उराली कंचन स्थित ‘BAIF डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन’ के प्रधान कार्यालय एवं Rural Innovation Center का दौरा किया。इस दौरान पशु नस्ल सुधार, High Value Agriculture तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को नज़दीक से समझा एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त की।कल्पना सोरेन ने कहा है कि ग्रामीण आजीविका, कृषि एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में BAIF द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक हैं। इनके अनुभव, नवाचार एवं मॉडल से झारखंड जैसे राज्यों में ग्रामीण विकास एवं आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सीख और संभावनाएं विकसित हो सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here