रांची:ग्रामीण एवं सेवा बस्तियों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद संजय सेठ की पहल पर रक्षा मंत्रालय के CSR निधि से ₹55 लाख रुपए की लागत से बस उपलब्ध कराई गई है। Ekal On Wheels के नाम से एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के द्वारा संचालित इसके प्रथम बैच का शुभारंभ हुआ। संजय सेठ ने बताया है कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के पाठ्यक्रम को आईआईटी मुंबई ने तैयार किया है। संजय सेठ ने जानकारी देते हुए बताया है कि एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के तहत Ekal On Wheels का यह अभियान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों व महिलाओं तक कंप्यूटर शिक्षा पहुंचाने का अभिनव प्रयास है।यह अत्याधुनिक बस रांची जिले के विभिन्न गांवों एवं शहरी सेवा बस्तियों में जाकर बच्चों एवं महिलाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिसमें 3 माह का प्रमाणपत्र आधारित कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा।इस बस में एक समय में एक साथ 18 प्रशिक्षार्थियों के बैठने एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सीट पर लैपटॉप, कीबोर्ड एवं माउस उपलब्ध कराया गया है। बस के भीतर एक बड़ा मॉनिटर भी लगाया गया है, जो प्रशिक्षक के लैपटॉप से जुड़ा रहता है, ताकि बच्चों को लाइव प्रशिक्षण दिया जा सके।
Home Uncategorized रांची के गांवों और बस्तियों में मिलेगी नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा, मोबाइल डिजिटल...




