Ranchi:रांची DC मंजूनाथ भजंत्री की कार्यशैली ने रांची जिला प्रशासन की छवि को नई पहचान दी है। वे लगातार जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और ऑन-द-स्पॉट समाधान कर रहे हैं। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के प्रति सख्त रवैया अपनाकर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बना रहे हैं। उनकी सक्रिय पहल के कारण अब समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी जिला प्रशासन से सीधे संवाद स्थापित कर अपनी समस्याएं बेझिझक रख पा रहा है।रांची जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम नाथ को 24 घंटे के भीतर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।किशोरगंज निवासी राधेश्याम नाथ को सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र उनके घर पहुंचकर उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी बनवाकर सौंपा गया, ताकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।लाभ प्राप्त करने के बाद वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम नाथ ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।रांची जिला प्रशासन ने कहा कि जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा आगे भी इसी तरह संवेदनशीलता के साथ कार्य जारी रहेगा।




