चेन छिनतई के कुख्यात कोढ़ा गैंग के सरगना रंगीला का हाफ एनकाउंटर

0
ranchi police and chain snatcher

रांची: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच 04 अक्टूबर 2026 को एक मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) हुई है, जिसमें महिलाओं को निशाना बनाने वाले कुख्यात कोढ़ा गैंग के सरगना रंगीला के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह गिरोह रिंग रोड के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटा है। पुलिस टीम ने जब इलाके की घेराबंदी की, तो हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी रंगीला ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर 2-3 राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। यह गिरोह राजधानी रांची के लालपुर, बरियातू और डोरंडा जैसे कई इलाकों में लगातार महिलाओं से चेन छिनतई (स्नैचिंग) की वारदातों को अंजाम दे रहा था।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथियार, 10 से ज्यादा लूटी गई सोने की चेन और अन्य सामान बरामद किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here