रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूरोप के चार प्रमुख देशों—नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली—के दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य फोकस ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा, व्यापार और तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है। हालांकि झारखण्ड की झामुमो को पीएम मोदी का ये दौरा खटक रहा है.झामुमो का कहाँ है कि जनता को ‘विदेश मत जाओ’ बोलकर पीएम मोदी खुद विदेश यात्रा पर जा रहे गर्मी काटने.झामुमो ने एक्स पर लिखा” जनता से कहा जा रहा है:पेट्रोल बचाओ,विदेश मत जाओ,सोना मत खरीदो,घर से काम करो और उधर महामानव जी 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर.नीदरलैंड (15–17 मई)स्वीडन (17 मई)नॉर्वे (17–19 मई)इटली (19–20 मई).वैसे ये मीटिंग्स भी ज़ूम/ऑनलाइन हो सकती थी।पर फिर गर्मी कैसे कटती।”




